
राजधानी दिल्ली मे शराब पीने वालों के लिए जरूरी खबर
दिल्ली में चार दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, केजरीवाल सरकार ने घोषित किया ड्राई डे
कानून का उल्लंघन करने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) राजधानी दिल्ली मे शराब पीने वालों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने त्योहारों को देखते हुए चार दिन का ड्राई डे घोषित किया है। जुलाई से लेकर सितबंर तक चार दिन का ड्राई डे तय किया है। मतलब चार दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में चार दिन ड्राई डे घोषित रहेगा, जिसमें 29 जुलाई को मोहर्रम, 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की डेट शामिल है. इन सभी चार तारीख पर दिल्ली में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
आने वाले समय में देश में कई प्रमुख त्योहारों का समय शुरू होने वाला है. इसी को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश में प्रमुख त्यौहारों और राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर चार दिनों तक राजधानी में ड्राई डे घोषित करने का फैसला लिया गया है. इस दौरान दिल्ली में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी और अगर इन दिनों किसी भी क्षेत्र में कानून का उल्लंघन करते हुए शराब की दुकानें खोली जाती है तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी. मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा दिल्ली सरकार को अगले दो महीने के चार दिनों को ड्राई डे घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव दिया गया था।























