
राजधानी दिल्ली मे लगातार बढते प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार का बडा फैसला
12वीं तक सभी स्कूल इस तारिख तक बंद रखने के दिये आदेश
चंडीगढ़, 8 नवंबर (विश्ववार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आप सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में सभी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली सरकार ने घोषणा करते हुए कहा है कि, प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। इसलिए इस बार शीतकालीन अवकाश पहले लिया जा रहा है। अब 12वीं तक के सभी स्कूल 18 नवंबर तक बंद रहेंगे। 19 नवंबर 2023 को रविवार है। ऐसे में स्कूलों की छुट्टियां 19 नवंबर तक रहेंगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली में AQI 900 को पार कर चुका है ये गंभीर श्रेणी में है। इसके मद्देनदर दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। देश की राजधानी दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में जल्दी शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है।
बताते चलें कि, इससे पहले दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा आमतौर पर दिसंबर और जनवरी महीने में होती है। इस बार प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा जल्द कर दी है। नए नोटिस के अनुसार, दिल्ली के सभी स्कूल फिलहाल 18 नवंबर 2023 तक बंद रखेंगे।























