
राजधानी दिल्ली मे नवंबर की इस तारिख को नही खरीद सकते शराब
रहेगा ‘ड्राई डे’, बिक्री पर प्रतिबंध का ये आदेश पढ़ लीजिए
ड्राई डे का आखिर क्या होता है मतलब
चंडीगढ़, 17 नवंबर (विश्ववार्ता) छठ पर्व के अवसर पर राजधानी दिल्ली में 19 नवंबर को पर ‘ड्राई डे’ के दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर ने आदेश जारी कर दिया है। एल-1 से लेकर एल-35 तक के सभी लाइसेंस धारक शराब बिक्रेताओं से आदेश की पालना करने की बात कही गई है।आदेश में कहा गया है कि अगर पालना सुनिश्चित नहीं की जाती है तो कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल, 19 नवंबर को ‘ड्राई डे’ घोषित होने पर दिल्ली में शराब बिक्रेताओं को अपनी दुकाने बंद रखनी होंगी. इस दिन शराब ठेकों के साथ-साथ बार, होटल, क्लब, आदि पर भी शराब की बिक्री नहीं हो सकेगी।
ड्राई डे का मतलब शराब की बिक्री पर प्रतिबंध से है। चूंकि शराब की बिक्री राज्य का विषय है, इसलिए पूरे देश में शराबबंदी के कानून अलग-अलग है। उदाहरण के लिए, दिल्ली सरकार तीन राष्ट्रीय छुट्टियों गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती और स्वतंत्रता दिवस पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाती है। इसके अलावा ड्राई डे की घोषणा आम तौर पर किसी पर्व या चुनाव के दिन होती है। मसलन सरकार जिस दिन शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाती है, उस दिन को ही ड्राई डे कहते हैं। इस दिन बार, होटल, क्लब, ठेके आदि पर शराब बिक्री नहीं होती है।
छठ पर्व ख़ास तौर पर पूर्वांचली लोगों का मुख्य पर्व है. बिहार में छठ पर्व को प्रमुख रूप से मनाया जाता है. देश-दुनिया के कोने-कोने में बैठे पूर्वांचली छठ पर्व पर अपने घर जरूर पहुँचते हैं. जहां इसी के चलते ट्रेनों और बसों में भीड़ भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और ऐसे में सरकार को एक्स्ट्रा ट्रेनें चलानी पड़ती हैं. वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में ही छठ पर्व मनाने का इंतजाम किया है. दिल्ली की मंत्री आतिशी का कहना है कि छठ पर्व दिल्ली के सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। दिल्ली में कई पूर्वांचली रहते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल की सरकार छठ पर्व का भव्य आयोजन करती है ताकि उन्हें दिल्ली से बाहर न जाना पड़े… आतिशी ने कहा कि, छठ पूजा के लिए इस बार दिल्ली में जगह-जगह लगभग 1000 घाट बनाए गए हैं।























