
राजधानी दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर साधा कडा निशाना
कहा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी वोट चुराते हुए पकड़ी गई
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ मेयर चुनाव मे धंाधली कर जीतने का आरोप लगा रही है आप आदमी पार्टी ने आज राजधानी दिल्ली में बडा विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन मे सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चंडीगढ़ चुनाव में वोट चुराती हुई रंगे हाथों पकड़ी गई।
केजरीवाल ने कहा, “अक्सर आरोप लगते थे कि बीजेपी गड़बड़ी करके चुनाव जीतती है; बीजेपी चुनावी वोट चुराती है, ईवीएम से छेड़छाड़ करती है, वोटर लिस्ट से नाम हटवाती है और फर्जी नाम जोड़ती है। हम सुनते थे कि जो वोट डाले गए हैं वह फर्जी हैं लेकिन कभी कोई प्रमाण नहीं मिला। वे चंडीगढ़ में वोट चुराते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। गीता में एक श्लोक लिखा है, यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत: जब भी इस धरती पर बहुत पाप होगा, तब ऊपर वाला भगवान धरती पर आएगा।






















