
राजधानी दिल्ली की तर्ज पर पंजाब मे भी जल्द शुरू होगी आटा-दाल योजना
पंजाब सीएम मान ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा बनाई गई इस योजना को दी हरी झंडी
चंडीगढ़, 17 नवंबर (विश्ववार्ता):: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जब से सत्ता मे आई है तब से लगातार हर गरीब व जरूरतमंद को लाभ पहुंचाने मे अग्रसर है। वही अब पंजाब सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पसंदीदा घर-घर आटा दाल योजना को अब पंजाब में लागू करने का निर्णय लिया है पता चला है कि इसकी तारीख की घोषणा भी कर दी गई है। पंजाब सरकार ने 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर राज्य के गरीबों के लिए गेहूं और आटे की होम डिलीवरी की योजना लागू करने का निर्णय लिया है।
अब हर 1.42 करोड़ लाभपात्रों को घर-घर आटा पहुंचाया जाएगा जिसकी शुरूआत जनवरी महीने में शुरू की जाएगी। इस योजना पर लगभग 670 करोड़ रुपए का खर्चा होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा बनाई गई इस योजना को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हरी झंडी दे दी है।
इस योजना के तहत सरकार हर महीने 72500 मीट्रिक टन राशन बांटेगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के अंतगर्त अक्तूबर से दिसंबर तक गेहूं का आवंटन हो चुका है। लाभपात्रों में इसे वितरित करना शुरू कर दिया गया है। वहीं आपको बता दें कि आटा मिल वाले गोदामों से गेहूं उठाएंगे। पिसाई के लिए राशन डिपो को देंगे। पीसने के बाद 5 या 10 किलो आटा पैक किया जाएगा। जिक्रयोग्य है कि 3500 राशन डिपो के योजना के तहत जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। टेंडर के आधार पर कंपिनयों को आटा घर-घर तक पहुंचाने का काम सौंपा जाएगा।























