
राजधानी दिल्ली आज होगी पाबंदियों से मुक्त
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्व वार्ता) देश मे कोरोना की रफतार थम गई है जिस कारण लोगो ने राहत की सांस ली है। देश के अधिकाशं भागो मे पाबंदियो को हटा दिया गया है। वही राजधानी दिल्ली भी बार फिर कोविड प्रोटोकॉल की पाबंदियों से कुछ शर्तो के साथ मुक्त हो जाएगी। आज से ना तो रात्रिकालीन कफ्यू लगेगा और ना ही शख्त पाबंदिया रहेंगी। निजी वाहनों में सवार एक परिवार के सदस्यों को मास्क लगाने की मजबूरी भी नहीं होगी। दुकान, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट समेत अन्य गतिविधिया बिना किसी पाबंदी के खुलेंगे और बंद हो सकेंगे। सार्वजनिक वाहनों में भी पहले की तरह लोग दूरी तय कर सकेंगे।





















