
राजधानी चंडीगढ में आज अकाली दल करेगा पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर आ रही है कि राजधानी चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल आज पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। इसमें उनकी तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास के घेराव का ऐलान किया गया है। इसकी रणनीति बनाने के लिए थोड़ी देर में पार्टी दफ्तर में बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के सीनियर नेता, जिला प्रधान, हलका इंचार्ज, कोर कमेटी के सदस्य और एसजीपीसी मेंबरों को बुलाया गया है। इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करेंगे।





















