
राजधानी कीव पर आज हो सकता है सबसे बड़ा हमला
कीव के लोगों को घर खाली करने की चेतावनी
चंडीगढ़, 2 मार्च (विश्व वार्ता) रूस और यूक्रेन के बीच कई दिनो लगातार युद्ध जारी है. रूस के हमलों और यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई में अब तक हजारों नागरिकों और सैन्य कर्मियों की जान जा चुकी है रूस ने इस हमले की जानकारी देते हुए कीव में मुख्यालय पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है. रूस ने कहा है कि जो लोग कीव के केंद्र में मुख्यालय के पास संचार टावरों के करीब रहते हैं, अपनी सुरक्षा के लिए अपने घरों को खाली कर दें.























