
राजकीय सम्मान के साथ नेता मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार
नम आंखों से बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि, सैफई में उमड़ा जन सैलाब
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता):समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पूरे राजकीय सम्मान के साथ सैफई में अंतिम संस्कार किया गयासमाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि देने के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे । सोमवार को सैफई में ‘नेताजी अमर रहे’ के नारे गूंज उठा. मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मुलायम सिंह यादव का सोमवार की सुबह 82 वर्ष की आयु में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था.























