
राखी के त्यौहार के अवसर पर भाई के साथ घटी दर्दनाक घटना
बहन से जा रहा था राखी बंधवाने और तभी हुआ यह हादसा
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मूनक के राखी के त्यौहार पर एक बहन से एक भाई छिन गया है। एक मोटरसाइकिल चालक और एक साइकिल चालक के बीच दुर्घटना हो गई जिसमें 2 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सरबत दा भला सेवा सोसायटी मूनक के स्वयंसेवी सेवादार जत्थेदार दविंदर सिंह मूनक द्वारा तुरंत सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक कुलवंत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी तोंगां वाली (कपूरथला) दसूहा के एक गांव में अपनी बहन से राखी के संबंध में जा रहा था, तभी मूनक चौक में साइकिल सवार प्रवासी मजदूर अशोक कुमार हाल निवासी मुनक से टक्कर होने से दोनों नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायलों को सरकारी अस्पताल टांडा से प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर रेफर कर दिया गया है।





















