
राउज एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका
भेजे गये इतने दिनों के पुलिस रिमांड पर
अरविंद केजरीवाल के वकील मदन लाल ने दी जानकारी
इस साल आप नहीं मनाएगी होली
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्ववार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया। केजरीवाल की रिमांड पर कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। इसके बाद दिल्ली की अदालत ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा। बता दें कि आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई है।
आप नेता गोपाल राय ने कहा कि इस साल होली कार्यक्रम नहीं होगा। बल्कि हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि देश में क्या हो रहा है।
इससे पहले कोर्ट से ईडी ने इस दौरान 10 दिनों की रिमांड मांगी, जिसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को अरविंद केजरीवाल की 6 दिन की रिमांड दी है। करीब दो घंटे की पूछताछ और आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था।
अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि ईडी ने केजरीवाल की रिमांड 10 दिन के लिए मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा है. वह 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश होंगे।
कोर्ट के फैसले के पहले दोनों पक्षों ने कोर्ट में दलीलें दीं। केजरीवाल की ओर से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया। साथ ही ये सवाल भी उठाया कि जब ईडी के पास सब कुछ है तो गिरफ्तारी क्यों की गई है। उधर देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं।
अरविंद केजरीवाल के वकील मदन लाल ने कहा कि ईडी 10 दिन की रिमांड मांग रही थी। उन्होंने कहा कि मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए कस्टडी में जांच जरूरी है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए जज ने छह दिन की कस्टडी रिमांड दी। 28 मार्च को दोबारा यहां पेश किया गया। ईडी ने तर्क दिया कि गोवा चुनाव के लिए इस्तेमाल किया गया पैसा गलत तरीके से कमाया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ गवाहों के बयान हैं जो इस तथ्य को साबित करते हैं।






















