रांची में न्यूजीलैंड ने पहले T-20 मैच में भारत को हराया
सुंदर की तूफानी पारी बेकार
चंडीगढ, 28 जनवरी (विश्ववार्ता): भारत को न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 21 रन से हराकर 1-0 से बढ़त बनाई। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। टीम इंडिया 177 रन के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई। टीम इंडिया के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। न्यजीलैंड की ओर से डारेल मिचेल ने नाबाद 59 और डेवोन कॉनवे ने 52 रन की पारी खेली।





















