
रक्षामंत्री राजनाथ आज वियतनाम की नेवी को सौंपेगें 12 हाई स्पीड बोट
चंडीगढ़, 8 जून (विश्ववार्ता) वियतनाम दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहां की नेवी को 12 हाई-स्पीड बोट सौंपेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपने वियतनामी समकक्ष फान वान गियांग के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दूरसंचार विश्वविद्यालय सहित न्हा ट्रांग में वियतनाम के प्रशिक्षण संस्थानों का भी दौरा करेंगे, जहां भारत सरकार से 5 मिलियन अमरीकी डालर के अनुदान के साथ एक आर्मी सॉफ्टवेयर पार्क स्थापित किया जा रहा है।





















