
रक्षाबंधन पर बहनों को हरियाणा सरकार की सौगात
चंडीगढ, 11 अगस्त (विश्ववार्ता):रक्षाबंधन पर्व को लेकर हरियाणा रोडवेज की ओर से विशेष योजना बनाई गई है। दस अगस्त को दोपहर 12 बजे से बहनों के लिए बसों में मुफ्त सफर शुरू हो गया। इस बार विशेष है कि बहनें हरियाणा के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ तक का सफर तय कर सकेंगी और 15 साल का बच्चा भी साथ में सफर कर सकेगा।























