
यौन शोषण मामले में फंसे हरियाणा मंत्री संदीप सिंह आज चंडीगढ़ कोर्ट में हुए पेश
मामले की अगली सुनवाई इस तारिख को, पढिये क्या है पूरा मामला
चंडीगढ,16 सितंबर (विश्ववार्ता) जूनियर कोच यौन शोषण मामले में फंसे आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह आज सुबह चंडीगढ़ में राहुल गर्ग की कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान आरोपी संदीप सिंह ने शुक्रवार को मिली अग्रिम जमानत याचिका को लेकर एक लाख रुपये की राशि बेल बांड के तौर पर जमा कराई। मामले में अब अगली सुनवाई 10 अक्तूबर को होगी।
जानकारी के लिए बतां दे कि 26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन-उत्पीडऩ सहित अन्य आरोप के तहत चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी। जांच के बाद 31 दिसंबर की रात 11 बजे सेक्टर-26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ धारा 342, 354, 354ए, 354बी, 506 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद डीएसपी ईस्ट पलक गोयल के सुपरविजन में मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई। इसमें साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उषा और महिला एसआइ किरंता को शामिल किया गया था। जांच के बाद संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने धारा 509 भी जोड़ी दी थी।























