
दिल्ली में विपक्ष ने किया एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन
ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है : भगवंत मान
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता): दिल्ली में विपक्ष ने एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन किया. ‘इंडिया’ ब्लॉक की ‘महारैली’ रामलीला मैदान में हो रही है जिसमें विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे। रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ तमाम विपक्षी नेताओं ने संबोधित किया।
INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “…देश का लोकतंत्र खतरे में है।
ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है… ये(भाजपा) क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, क्या आप ऐसे जीत जाएंगे?…
हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है। मैं नमस्कार करता हूं कि इन्होंने (कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन) इतने दुख झेले, इन्होंने क्या-क्या नहीं देखा।अरविंद केजरीवाल को तो आप(भाजपा) गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन आप उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे।अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल सोच का नाम है।” इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधन करते हुए भगवंत मान ने कहा, “ये आज़ादी हमें भगत सिंह, चन्द्रशेखर आज़ाद ने दी।इस आज़ादी के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी. ये आज़ादी किसी की “बाप की जागीर” नहीं है।
भगवंत मान ने कहा, “मालिक देश की 140 करोड़ जनता हैं। सुनीता केजरीवाल, कल्पना जी यहां हैं, सोनिया गांधी यहां हैं।उन्होंने अपने जीवन में सब कुछ देखा है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिहाड़ी दे कर “मोदी-मोदी” कराते हैं।जैसा कि राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि बीजेपी भारत के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है
ਭਾਜਪਾ ਦੀਆਂ ਜੁਮਲੇ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਨੇ… ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ 'ਚ ਤੁਹਾਡੇ ਕੋਲ ਨਵੇਂ-ਨਵੇਂ ਜੁਮਲੇ ਆਉਣਗੇ… ਤੁਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ 'ਚ ਨਾ ਆਇਓ… ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਹਰ ਗੱਲ ਝੂਠ ਹੈ… pic.twitter.com/sXPo4ynGKo
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 31, 2024
देश को जितना लूटना है लूट लो लेकिन कुछ साथ नहीं जाने वाला नहीं है। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा,‘‘ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन न झुका है न झुकेगा। हेमंत सोरेन को जिस नाम पर गिरफ्तार किया गया है उसमें उनका नाम नहीं है। भाजपा जैसी तानाशाही सरकार किसी भी हाल में पनपने नहीं देंगे। हम लोग घबराने वाले नहीं है। हम लोग संघर्ष की उपज हैं। हम तानाशाही को खत्म कर लोकतंत्र को बचायेंगे।’





















