चंडीगढ, 10 अगस्त (विश्ववार्ता): सर्वोच्च न्यायालय के जज जस्टिस उदय उमेश ललित देश के 49वें चीफ जस्टिस नियुक्त हुए हैं। जस्टिस यूयू ललित की नियुक्ति पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुहर लगा दी है. जस्टिस यूयू ललित देश के 49 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. न्यायमूर्ति ललित 27 अगस्त को देश के नए मुख्य न्यायाधीश पदभार ग्रहण करेंगे.