
यूपी मे दर्दनाक हादसा: दो बसो मे जोरदार भिडंत
इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) आज यूपी मे बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ यहां जिला बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो बसों में जोरदार टक्कर हुई है एक तेज रफ्तार बस ने सडक़ किनारे खड़ी एक बस को टक्कर मारी दोनों बसों में एक डबल डेकर बस है
टक्कर इतनी भयानक रही कि दोनों बसों के चीथड़े उड़ गए इसके साथ ही इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 18 के करीब लोग घायल बताये जाते हैं इनमें से कुछ की हालत गंभीर है फिलहाल, इन सबका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासनिक टीम हादसे को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है दोनों बसों को क्रेन के माध्यम से एक्सप्रेस-वे से हटाया गया है ताकि ट्रैफिक में रुकावट न आये और इसके चलते और कोई हादसा न हो





















