
यूपी में विधान परिषद की 27 सीटों के लिए मतदान शुरू
चंडीगढ़, 9 अप्रैल (विश्ववार्ता) यूपी में विधान परिषद की 27 सीटों के लिए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 27 सीटों के चुनाव में अधिकांश सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।





















