
यूपी में विधानसभा चुनाव के 5वें चरण मे 61 सीटों पर मतदान शुरू
व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
2.25 करोड़ मतदाता तय करेंगे 693 प्रत्याशियों की किस्मत
चंडीगढ़, 27 फरवरी (विश्व वार्ता) यूपी में विधानसभा चुनाव के 5वें फेज में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। पांचवें चरण में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1.20 करोड़ पुरुष और 1.05 करोड़ महिलाएं और 1727 तृतीय लिंग मतदाता हैं। 560 आदर्श मतदान केंद्र और 171 महिला कर्मी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।





















