
यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट मे याचिका पर सुनवाई
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता) यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ जमीयत उलेमा ए हिंद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के कार्रवाई हो रही है। साथ ही बुलडोजर एक्शन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग जमीयत ने की है।





















