
यूपी चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न
शाम पांच बजे तक 53.93 फीसदी वोट पड़े
चंडीगढ़, 27 फरवरी (विश्व वार्ता) यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया है. वहीं, शाम पांच बजे तक 53.93 फीसदी वोट पड़े हैं. पांचवें चरण में चित्रकूट में सबसे अधिक 59.50 फीसदी मतदान हुआ है. हालांकि पोलिंग खत्म होने तक के आधिकारिक आंकड़े यूपी चुनाव आयोग ने अभी जारी नहीं किए हैं.जबकि प्रतापगढ़ में वोटिंग काफी धीमी रही और सिर्फ 50.20 फीसदी वोट पड़े हैं, जो कि 12 जिलों में सबसे कम हैं.





















