
यूपी के सहारनपुर में जमीयत उलमा-ए-हिंद का सम्मेलन का आज दूसरा दिन
हम जुल्म को बर्दाश्त कर लेंगे, लेकिन अपने मुल्क पर आंच नहीं आने देंगे-मौलाना महमूद मदनी
चंडीगढ, 29 मई (विश्व वार्ता) देवबंद में जमीयत उलेमा ए हिंद का दो दिवसीय सम्मेलन चल रहा है। कल सम्मेलन का पहला दिन था। जिसमें शामिल होने के लिए देशभर से उलेमा देवबंद पहुंचे। जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संगठन के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी अपनी बात कहते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हम जुल्म को बर्दाश्त कर लेंगे, लेकिन अपने मुल्क पर आंच नहीं आने देंगे। आपस में बातचीत कर जमात मस्जिदों के बारे रविवार को फैसला लेगी। इस फैसले के बाद कोई कदम पीछे नहीं हटेगा।






















