
यूपी के मेरठ जिले मे दर्दनाक हादसा
मेरठ: यूपी के मेरठ जिले मे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिल्ली एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक कांवड़िए की मौत हो गई। भीषण हादसे में कांवड़िया करीब 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।





















