रात में ड्यूटी से इनकार करने पर नहीं जाएगी नौकरी-योगी सरकार
चंडीगढ, 29 मई (विश्व वार्ता) उत्तर प्रदेश के तमाम फैक्ट्री और कारखानों में महिला कर्मियों से सुबह छह से शाम सात बजे के बाद काम नहीं लिया जाएगा। यदि निबंधक रात में काम लेते हैं तो संबंधित महिला कर्मी की लिखित रजामंदी जरूरी होगी। उसके इंकार करने पर नियोजक काम से नहीं निकाल सकेंगे।