
यूथ कांग्रेस चुनावों में मोहित महिंद्रा बने नए प्रधान
चंडीगढ़, 12 जुलाई (विश्ववार्ता) यूथ कांग्रेस के चुनावों में मोहित महिंद्रा को प्रधान चुना गया है। मोहित को 2,40,600 वोट मिले। वहीं उनके खिलाफ खड़े प्रत्याशी अक्षय शर्मा को 1,75,437 मत मिले। मोहिद महिंद्रा पेशे से एडवोकेट हैं और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में प्रेक्टिव भी करते हैं। मोहित महिंद्रा पूर्व मंत्री ब्रह्म महिंद्रा के बेटे हैं। वहीं जालंधर के यूथ नेता दीपक खोसला प्रदेश महासचिव बने हैं। वहीं अंगद दत्ता व हनी जोशी ने भी प्रदेश सचिव का पद जीता है।





















