
मुंबईः यूट्यूब पर जीतू-जान के नाम से फेमस यूट्यूबर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. यूट्यूब आर्टिस्ट जितेंद्र उर्फ जीतू जान को भांडुप पुलिस ने अपनी पत्नी कोमल अग्रवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कोमल अग्रवाल का शव पंखे से लटकता हुआ मिला था। कोमल के घरवालों ने जीतू जान पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।





















