
यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ बर्ड पार्क का समय बदला
अब ज्यादा समय तक पक्षियों के साथ पर्यटक बिता सकेगेें समय
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ बर्ड पार्क के खुलने का समय डेढ़ घंटे तक बढ़ा दिया यह बदला हुआ समय 1 अप्रैल से लागू होगा। अब बर्ड पार्क रोजाना सुबह दस से शाम साढ़े पांच बजे तक खुलेगा। अभी तक बर्ड पार्क शाम चार बजे तक ही खुलता था। सुबह खुलने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल शाम का समय डेढ़ घंटे तक बढ़ाया गया है।





















