
यूटी प्रशासन ने इलेक्ट्रिकल विंग मे किया बडे स्तर पर तबादला
चंडीगढ़, 16 नवंबर (विश्ववार्ता) यूटी प्रशासन ने चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने इलेक्ट्रिकल विंग मे अब तक का सबसे बडा तबादला किया हेै। उन्होने एक साथ सभी 11 सब डिविजनल इंजीनियर का एक साथ तबादला कर दिया। एक साथ सभी का तबादला पहली बार हुआ। चीफ इंजीनियर ने कहा कि यह रूटीन तबादला सार्वजनिक हित और अधिकारियों के कार्यों में कुशलता लाने के उद्देश्य से किया गया है। उम्मीद है कि इससे विभाग के कार्यों में बदलाव आएगा।
जारी आदेश के अनुसार एसडीई के अतिरिक्त प्रभार पर कार्यरत त्रिलोचन सिंह को एसडीई-ई1 से एसडीई-ई11, दिनेश टंडन को एसडीई-ई3 से इलेक्ट्रिकल सर्कल के एसडीई हेडक्वार्टर, अवतार सिंह को एसडीई-ई7 से एसडीई-ई5, एके जैन को एसडीई-ई5 से एसडीई-ई4 , अश्विनी कुमार भल्ला को एसडीई-ई6 से एसडीई-ई1, एसडीई के अतिरिक्त प्रभार पर कार्यरत संजीव तिवारी को एसडीई-ई4 से एसडीई-ई-7 , एसडीई के अतिरिक्त प्रभार पर कार्यरत हरमिंदर सिंह को एसडीई-ई9 से एसडीई-ई3, सतपाल सिंह को एसडीई-ई11 से एसडीई-ई2 और गुरदीप सिंह बैंस को इलेक्ट्रिकल सर्कल के एसडीई हेडक्वार्टर से एसडीई-ई9 का कार्यभार सौंपा गया है। यह आदेश प्रशासक के सलाहकार की मंजूरी के बाद जारी किए गए हैं।





















