
यूक्रे न व रूस के बीच युद्ध आज छठे महीने मे प्रवेश
यूक्रेनी सुरक्षाबलो का बडा दावा रूस के 50 रूसी गोला बारूद डिपो को किया नष्ट
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) रूस-यूक्रेन युद्ध के आज 6 महीने हो गये है, हर तरफ यूक्रेन मे मौत का ताडंव दिख रहा है, वही यूक्रेन भी रूस से हार मानने के लिए तैयार नही है इसी बीच यूक्रेनी बलों ने कहा कि उसने रूसी सेना के 50 गोला-बारूद डिपो नष्ट कर दिए हैं। यूक्रेन रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा अमेरिका से आए रॉकेट सिस्टम एचआईएमएआरएस ने बेहतर प्रदर्शन किया और रूस को बचाव का मौका नहीं दिया।






















