
यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति को देखते इंडियन एंबेसी ने जारी की नई एडवाइजरी
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): इंडियन एंबेसी ने यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए और यूक्रेन द्वारा अपने ही क्षेत्र में डर्टी बम इस्तेमाल के दावों के बीच इंडियन एंबेसी ने एक नई एडवाइजरी जारी कर दी है। भारतीय दूतावास ने भारतीय छात्रों को युद्धग्रस्त यूक्रेन छोडऩे की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने कहा कि 19 अक्टूबर को दूतावास ने जो एडवाइजरी जारी की है उसको दोहराते हुए यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध साधनों से तुरंत यूक्रेन छोड़ दें। पिछली एडवाइजरी के बाद कुछ भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं। इसके अलावा दूतावास ने मदद के लिए कुछ नंबर भी शेयर किए हैं, जिनपर भारतीय नागरिक सीमा पर यात्रा करने के लिए संपर्क कर सकते हैं।























