
यूक्रेन पर रूस हमले के बाद वापिस लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट
चंडीगढ़, 24 फरवरी (विश्व वार्ता) यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है। जोखिमों को देखते हुए पूरे यूक्रेन के एयरस्पेस को सिविल फ्लाइट्स के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट यूक्रेन की राजधानी कीव से दिल्ली वापस लौटी है.





















