यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र में जेलेंस्की ने पीएम मोदी से दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. भारत दौरे पर आईं यूक्रेन की डिप्टी विदेश मंत्री एमिन झापारोवा ने जेलेंस्की की इस चिट्ठी को विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी को सौंपी।
























