
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग का आज 24वां दिन
रूसी सेना लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों को बना रही निशाना
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग का आज 24वां दिन है. रूसी सेना लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों को अपना निशाना बना रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ बिना देरी के शांति और सुरक्षा वार्ता की अपील की है. इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को में देश का झंडा लहराने वाली एक विशाल रैली में शुक्रवार को नजर आए.






















