
यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर भारत मे राजकीय शोक की घोषणा
चंडीगढ, 14 मई (विश्व वार्ता) भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन ज़ायद अल नहयान के निधन के बाद आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को जारी एक संदेश के अनुसार, भारत सरकार ने निर्णय किया है कि दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में 14 मई को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा.





















