
युवा किसान शुभकरण सिंह को पंजाब सरकार ने दिया शहीद करार
खनौरी बॉर्डर पर शुभकरण सिंह के गांव से आज निकाली जायेगी अंतिम यात्रा
आज होगा अंतिम संस्कार
चंडीगढ़, 29 फरवरी (विश्ववार्ता): पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर मारे गए युवा किसान शुभकरण सिंह के मामले में किसानों के दबाव के बाद आखिरकार पंजाब पुलिस ने पहले दर्ज की गई एफ आईआर काट दी है और अब अज्ञात के खिलाफ एफ आईआर की धारा 302 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में नई एफआईआर के बाद शुभकरण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए परिवार और किसान संगठन राज़ी हो गए हैं। आज सुबह 9.30 बजे शुभकरण सिंह का पार्थिव शरीर खनौरी बॉर्डर पर श्रद्धांजलि देने के लिए ले जाया जाएगा। आज गांव बल्लो में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
इसके बाद खनौरी बॉर्डर पर शुभकरण सिंह के गांव से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। फिर दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के दौरान शुभकरण की मौत हुई थी। शुभकरण सिंह का शव आज सुबह पटियाला के बठिंडा में उसके गांव बल्लो पहुंचेगा, जहां उंसका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले शुभकरण के परिवार वालों और किसान संगठनों ने पंजाब सरकार के सामने मांग रखी थी कि जब तक शुभकरण के हत्यारों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
2 साल पहले भी किसान आंदोलन में हुआ था शामिल
गौरतलब है कि युवा किसान शुभकरण सिंह 2 साल पहले दिल्ली में हुए किसान आंदोलन में भी आया था। वह किसान यूनियन की तरफ से इस आंदोलन में शामिल हुआ था। भारतीय किसान एकता सिद्धपुर यूनियन से ताल्लुक रखने वाला शुभकरण सिंह इस बार फरवरी में शुरू हुए किसान आंदोलन में फिर से शामिल हुआ। वह बीती 13 फरवरी को दिल्ली की तरफ किसानों के साथ कूच करते हुए खनौरी बॉर्डर पर पहुंचा था और यहां प्रदर्शन के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
VIDEO BYTE of IGP Headquarters Dr Sukhchain Singh Gill
Update on Subhkaran’s case: Zero FIR lodged following legal advice. Funeral will be held today. Hon’ble CM Punjab announced ₹1 crore compensation. Subhkaran’s sister to be offered constable job in Punjab Police as per family’s wish.
We stand by his family and will do everything to support them.























