
युवती की हत्या और दुष्कर्म मामले मे पंजाब पुलिस के बर्खास्त एएसआई रशप्रीत को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ,26 नवंबर (विश्ववार्ता) पंचकूला के निजी अस्पताल मे बतौर नर्स कार्यरत युवती की हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नामजद पंजाब पुलिस के बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिन से दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसको सेक्टर-67 से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने पर उसको नामजद किया था। इस मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हो चुका है कि युवती से दुष्कर्म हुआ है और उसका गला दबाने से गले की हड्डी टूटने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग करेगी ताकि इस वारदात से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा सकें।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























