यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे ने 300 ट्रेनों को कैंसिल और इसका रूट डायवर्ट किया
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) देश की राजधानी में दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा सितंबर में होने वाला है. G20 समिट के दौरान देश की कई हस्तियां शिरकत करने वाली हैं. 8 से 10 सितंबर 2023 तक G20 समिट की बैठक दिल्ली में आयोजित हो रही है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस इंतजाम किए जा चुके हैं. कई रूटों को प्रतिबंधित किया गया है.
वहीं दुकानों, व्यवसाओं और अन्य संस्थाओं को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने अब कई ट्रेनों को कैंसिल करने और डायवर्ट करने की भी जानकारी दी है. भारतीय रेलवे ने G20 Summit को लेकर 200 ट्रेनों को कैंसिल करने की जानकारी दी है.
























