
यात्रिगण दे विशेष ध्यान
दो दिन हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा में आज रोडवेज का चक्का जाम रहा। रोडवेज कर्मचारियों की 2 दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। यात्रिगण इस बात को ध्यान मे रखते हुए दो दिन यात्रा से परहेज करे। प्रदेश में कई जगह सुबह 2 बजे चलने वाली बसें नहीं चलीं। सिरसा में किसान यूनियन और कर्मचारियों ने सुबह 2 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ से चलने वाली बस को रोक दिया। कर्मचारी दरी बिछाकर बस के आगे बैठ गए। वहीं अंबाला डिपो में रविवार रात को जो गाडिय़ां पहले से बाहर थीं, वह ही चलीं।





















