
यह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बना चंडीगढ़ राइट टू सर्विस कमीशन का मुख्य आयुक्त
चंडीगढ़, 30 सिंतबर (विश्ववार्ता) हरियाणा कैडर 1989 बैच के रिटायर्ड आईएएस अरुण कुमार को चंडीगढ़ राइट टू सर्विस कमीशन का नया मुख्य आयुक्त नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने अरुण कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी है। नियुक्ति संबंधी आदेश जल्द जारी किया जाएगा।
आपको बता दें कि, अरुण कुमार की गिनती कुशल अफसरों में होती रही है। वह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रमुख रह चुके हैं। यहां उन्हें 2021 में कार्यकाल विस्तार भी मिला था। कुमार को जुलाई 2019 में डीजीसीए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने बीएस भुल्लर की सेवानिवृत्ति के साथ मई और जुलाई 2019 के बीच पहले इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। अरुण कुमार डीजीसीए में अतिरिक्त सचिव भी रह चुके हैं।























