यशस्वी जायसवाल ने जमाया पहला दोहरा शतक, भारत की पहली पारी सिमटी
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट का आज दूसरे दिन का खेल जारी है। विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया 396 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। वह 209 रन बनाकर आउट हुए लेकिन टीम को 400 रन के पार नहीं पहुंचा सके। टीम से उनके अलावा कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका।
यशस्वी जायसवाल 290 गेंद में 209 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और सात छक्के लगाए। जेम्स एंडरसन ने उन्हें जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। अब कुलदीप यादव के साथ जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। उनके बाद मुकेश कुमार को बल्लेबाजी के लिए आना है। मौजूदा समय में भारत का स्कोर 383/8 है। ऐसे में भारत के लिए 400 रन का आंकड़ा पार करना मुश्किल होगा।
यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक
यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की है और अपने दम पर भारत का स्कोर 400 रन के करीब ले गए हैं। वह टेस्ट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विनोद कांबली 21 साल की उम्र में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। वहीं, सुनील गावस्कर ने 21 की उम्र में एक दोहरा शतक लगाया था। अब यशस्वी ने 22 की उम्र में ऐसा किया है।