
चंडीगढ़,3 फरवरी (विश्ववार्ता): दिल्ली एनसीआर व आसपास के कई राज्यो मे बारिश का दौर जारी है। सुबह कई इलाकों में हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया और संभावना जताई है कि आज दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया कि आज बादल के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी है।





















