
मौसम विभाग ने कल पंजाब समेत उत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी की जारी
़चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी उत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने रविवार को कहा था कि 25 जुलाई से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को पंजाब भर में भारी बारिश की संभावना जताई है। दो दिन की बारिश से घग्गर नदी में जलस्तर बढऩे के कारण पूरी सावधानी बरती जा रही है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक भारी से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। चंडीगढ़ सहित पंचकुला और मोहाली में 25 से 27 तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।





















