
मौसम विभाग ने आज पंजाब में आज की जताई संभावना
इन 16 जिलों में मौसम विभाग ने लगाया बारिश का पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 22 अक्तूबर (विश्ववार्ता) मौसम विभाग ने पंजाब में आज बारिश की संभावनाएं जताई हैं। पंजाब के 16 जिलों में आज बारिश हो सकती है, लेकिन ये बारिश सामान्य ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की ये संभावनाएं 25 से 50 प्रतिशत तक की हैं। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने व धूप खिलने के आसार हैं। है।
दरअसल आज से राज्य में ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का आसार जताया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक के मुताबिक दिन के पारे में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, पंजाब में सबसे ज्यादा दिन का तापमान गुरदासपुर का (32.8 डिग्री सेल्सियस) रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 28.8, लुधियाना का 27.8, पटियाला का 30.1,जालंधर का 27.3 व रोपड़ का 27.7, पठानकोट का 30.1, बठिंडा का 28.0, एसबीएस नगर का 28.0, बरनाला का 27.0, डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।





















