
मौसम विभाग ने आज चंडीगढ के कुछ इलाकों में बादल छाने और बारिश होने का लगाया पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ मे आज मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बादल छाने और बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।रात के समय कई घंटों तक हुई झमाझम बारिश से चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार रात भर में 28.2 एमएम बारिश हुई है। इस बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।
- र रात भर में 28.2 एमएम बारिश हुई है। इस बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।





















