
मौसम ने पंजाब मे फिर बढाई चिंता, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट
आज सूबे के कई इलाको मे सुबह से जारी है बारिश
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भंयकर बाढ से जूझ रहा है वही आज पंजाब के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे राज्य के लोगों की चिंता बढ़ गई है। भारी बारिश ने पहले से ही बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
आज लुधियाना, जालंधर, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला समेत कई अन्य जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई को बारिश की चेतावनी दी है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब में भारी बारिश के कारण राज्य को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस बीच अगर दोबारा बारिश हुई तो आम लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ दिनों में भारी बारिश होने की आशंका के चलते भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) ने भाखड़ा बांध और पौंग डैम से 98 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने का फैसला लिया है। दोनों बांधों से बीते दिन कुल 79989 क्यूसेक पानी छोड़ा गया,























