
मौसम ने पंजाब समेत दिल्ली, हरियाणा के इलाको मे ली करवट
छमाछम बारिश से लोगों को मिली राहत
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) मौसम ने पंजाब समेत दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा के अधिकाशं इलाको मे देर रात मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। बिजली भी कडक़ रही है। इसे प्री-मानसून बारिश माना जा रहा है। देर रात गरज के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी जारी है। इससे तापमान तो गिरेगा ही लोगों को भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में रविवार को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। तेज बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग के कहना है कि अगले कुछ दिन बारिश का सिलसिला रहेगा।
गौरतबल हो कि इस बार उत्तर भारत में मई के महीने में लू नहीं चली, वहीं जून में लू की स्थिति नहीं रही। अब जून के बचे इन पांच दिनों में हल्की से तेज बारिश होने के कारण गर्मी का अहसास नहीं होगा। वहीं जून में हुई कम बारिश का कोटा भी यह पांच दिनों में होने वाली बारिश पूरा कर देगी।





















