
मोहाली हमला को लेकर विपक्ष कांग्रेस ने पंजाब की मान सरकार को लिया निशाने पर
चंडीगढ, 11 मई (विश्व वार्ता) मोहाली में खुफिया विभाग की इमारत पर विस्फोटक मामले को लेकर विपक्ष कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की है।























