
मोहाली मे आज भारत व आस्ट्रेलिया के बीच मैच को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
चंडीगढ, 20 सिंतबर (विश्ववार्ता) आज मोहाली के पीसीए स्टेडियम में भारत व आस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच है जिसको लेकर डीजीपी गौरव यादव ने एडीजीपी अर्पित शुक्ल, डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी विवेकशील सोनी के साथ स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। बता दें कि आज पीसीए स्टेडियम मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।























