
मोहाली में फिर डराने लगा कोरोना
धीरे धीरे रफ़्तार पकडता हुआ ने लोगों को दी
मोहाली डीसी अमित तलवार ने लोगों को दी हिदायत कहा कोरोना गाइड लाइन का करे पालन
चंडीगढ़,20 जून (विश्ववार्ता) वीआईपी शहर में एक बार फिर कोरोना महामारी ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटो मे जिले में जहां पांच नए मरीज आए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की गिनती 49 हो गई है। जिसने जिला सिविल अस्पताल की नींद उड़ाई हुई है। मोहाली डीसी अमित तलवार की तरफ से लोगों को हिदायत दी गई है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पालन करे। ताकि इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो। पिछले 24 घंटो मे संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी एक, खरड़ एक, ढकौली एक और मोहाली के दो केस शामिल है। हालांकि लालडू, बनूड़, न्यू चंडीगढ़, समेत कई एरिया से एक भी मरीज सामने नहीं आया है। अधिकारियों के मुताबिक कोरोना के अब तक 68944 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67824 लोग तंदरुस्त हो चुके है। इसके साथ ही 1071 लोगों की मौत हो हुई है।





















